UP चुनाव को लेकर प्रियंका का बड़ा दांव, सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का किया ऐलान

By अनुराग गुप्ता | Oct 21, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर से बड़ा दांव लगाते हुए महिलाओं को साधने का प्रयास किया है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले ही विधानसभा चुनाव के लिए 40 फीसदी महिलाओं को टिकट बांटने का ऐलान किया था और अब उन्होंने एक और नया दांव लगा दिया है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देगी।दरअसल, आगरा जाने से पहले पुलिस ने प्रियंका गांधी को लखनऊ में दिया। इस दौरान कई लड़कियों ने प्रियंका के साथ सेल्फी ली। प्रियंका ने लड़कियों से पूछा कि क्या आप लोगों के पास फोन है। इस पर लड़कियों ने कहा कि फोन नहीं है और न ही कॉलेज में फोन ले जाने की अनुमति है। इस पर प्रियंका ने कहा कि घोषणा करा दें कि लड़कियों को फोन मिलना चाहिए। इसके कुछ वक्त बाद ही कांग्रेस ने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का ऐलान किया।

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि लड़की हूं... लड़ सकती हूं।

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट किया कि प्रियंका गांधी जी ने आज एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।  

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने महिला को 50 प्रतिशत टिकट दिए हैं : शिवराज सिंह चौहान 

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने मंगलवार को एक नया नारा दिया था- लड़की हूं... लड़ सकती हूं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में पूरी तरह से सत्ता में भागीदार बनें। महिलाएं अगर समाज में बदलाव चाहती हैं तो वह राजनीति में आएं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में विपक्ष की नई आवाज? MLA Humayun Kabir ने BJP को दी सीधी चुनौती, कहा- मैं चुप नहीं बैठूंगा

चुनाव परिणामों ने दिखाया नया राजनीतिक ट्रेंड, हिंदू भाजपा के साथ, मुस्लिम कांग्रेस की ओर!

Top 10 Breaking News 6 May 2026 | Jalandhar BSF Headquarters Blast | Amritsar Khasa Cantt | Punjab High Alert| आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI का बड़ा फैसला! Bengaluru से छिनी IPL Final की मेजबानी, Ahmedabad में होगा महामुकाबला