मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने महिला को 50 प्रतिशत टिकट दिए हैं : शिवराज सिंह चौहान

Madhya Pradesh

चौहान ने अलीराजपुर जिले के जोबट में मंगलवार की रात पत्रकारों से यह बात कही। वह जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुलोचना रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये थे।

भोपाल। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के वादे पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं। चौहान ने अलीराजपुर जिले के जोबट में मंगलवार की रात पत्रकारों से यह बात कही। वह जोबट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुलोचना रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये थे।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए कानून की मांग की

मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों - जोबट (अलीराजपुर जिला), रैगांव (सतना जिला), पृथ्वीपुर (निवाड़ी जिला) और खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी की घोषणा पर चौहान ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने (प्रियंका) क्या कहा, लेकिन मध्य प्रदेश उपचुनाव में हमने चार में से दो सीटों पर, 50 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के बेटे पर इनाम बढ़कर 25 हजार हुआ, गृह मंत्री बोले सरेंडर करे करण

हमारी बहनें जोबट में सुलोचना रावत और रैगांव में प्रतिमा बागरी (दोनों विधानसभा सीटें) चुनाव लड़ रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि इस उपचुनाव में सभी चार सीटों पर हमारी जीत होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़