सिंधिया समर्थक विधायकों ने जारी किया वीडियो, कहा- हर हाल में सिंधिया के साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार से बागी होकर बेंगलुरु गए सिंधिया खेमे के 19 विधायकों ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि वे किसी दबाव में नहीं है और हर हाल में अपने नेता सिंधिया के साथ हैं। सिंधिया खेमे के छह मंत्रियों इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ प्रभुराम चौधरी सहित 19 विधायकों ने बुधवार को यहां वीडियो जारी कर सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के फैसले का समर्थन किया और उनका साथ देने की बात कही।मंत्री इमरती देवी ने कहा, ‘‘महाराज ने अच्छा निर्णय लिया है। हमको वे किसी जगह ले जा रहे हैं। अगर महाराज साहब कहीं नहीं ले जाते और मुझसे कहते कि कुंए में गिरना है तो मैं कुंए में भी गिरुंगी, पर महाराज के साथ रहूंगी। जहां हमारे महाराज साहब हैं वहां इमरती है। हम सब 22 विधायक हैं सब उनके साथ हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश जैसी स्थिति नहीं: शरद पवार

सिसोदिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने का समर्थन करते हुए कहा कि महाराज जिस भी पार्टी में जायेंगे हम उनके साथ जायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम 20 के 20 विधायक पूरी तरह से एक हैं। मैं बाकी विधायक भाईयों से कहना चाहता हूं कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में नेस्तनाबूद हो जायेगी।’’एक अन्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा, ‘‘मैं हमारे नेता सिंधिया जी के साथ था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा। हम 22 लोगों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।’’ इन विधायकों का यह वीडियो जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के इस दावे की हवा निकलती नजर आ रही है कि बेंगलुरु गए विधायकों को गुमराह करके ले जाया गया है और सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर ये विधायक कांग्रेस में बने रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इन विधायकों से संपर्क में होने का दावा भी किया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा