बजट पारित करने के बाद झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

रांची। कोरोना वायरस संक्रमण से मद्देनजर झारखंड का वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट गिलोटिन के माध्यम से सोमवार को पारित करने के बाद विधानसभा का सत्र समयपूर्व ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को निर्धारित 28 मार्च से पांच दिन पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। बाद में विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी सहमति से आज विधानसभा के सत्र को समय पूर्व ही अनिश्चित काल के लिए विधानसभाध्यक्ष ने स्थगित करने का निर्णय लिया। 

इसे भी पढ़ें: बिना चर्चा के पारित हुआ वित्त विधेयक, अनिश्चितकाल के लिए लोकसभा स्थगित 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश के अन्य हिस्सों की ही तरह झारखंड में भी स्थितियां धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही हैं जिसे संभालने के लिए ही सरकार ने कल रात 31 मार्च तक के लिए राज्य के लॉकडाउन का निर्णय लिया। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री सोरेन ने एक बयान में कहा कि सरकार ने लॉकडाउन का फैसला राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिहाज से लिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह सामाजिक दूरी बनाकर रखें। लोग कम से कम लोगों से मिलें। यह कुछ दिनों की समस्या है। हम मिलकर जंग लड़ेंगे। सरकार ने एहतियात के तौर पर कड़े निर्णय लिए हैं। यह निर्णय राज्यवासियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु लिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Cinnamon For Period Pain: पीरियड के दर्द से ना हों परेशान, दालचीनी दिलाएगी आराम

Homemade Lip Balm: गर्मी में भी होंठ रहेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट, बस बनाएं इस तरह लिप बाम

Coffee Beans को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey