जबलपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 15 दिसम्बर से शुरू होगा प्रोजेक्ट अभ्युदय

By दिनेश शुक्ल | Dec 13, 2020

जबलपुर। राज्य एवं केंद्र शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ लेने में आम लोगों खासकर पात्र व्यक्तियों को आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए जबलपुर जिले में आगामी 15 दिसम्बर से "प्रोजेक्ट अभ्युदय: समस्या का हल, आपके अपने घर" शुरू किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में संभाग केन्द्रों पर 15 दिसंबर से किसान सम्मेलन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गत दिनों जबलपुर प्रवास के दौरान आम लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने के लिये अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। मंत्री पटेल के निर्देश पर प्रोजेक्ट अभ्युदय शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर ने प्रोजेक्ट अभ्युदय के उद्देश्य की जानकारी देते हुये बताया कि यह कोई नई योजना शुरू नहीं की जा रही है, बल्कि वर्तमान में संचालित योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन को आक्रामक रणनीति बनाकर गति देना है  ताकि हर पात्र हितग्राही को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की न्यायाधीश वंदना कसरेकर का कोरोना से निधन, हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में थी पदस्थ

उन्होंने प्रोजेक्ट अभ्युदय के तहत खाद्य सुरक्षा के तहत पात्रता पर्ची, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मातृ वंदना योजना, प्रसूति सहायता योजना जैसी शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत अभ्युदय दलों की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों की जनपद स्तर एवं जिला स्तर पर मॉनिटरिंग भी की जायेगी। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिये एक अलग से साफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पाबंदियों को तानाशाही बताया

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार