मध्य प्रदेश में संभाग केन्द्रों पर 15 दिसंबर से किसान सम्मेलन

Kisan Sammelan at division centers
दिनेश शुक्ल । Dec 13 2020 7:19PM

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कृषि बिल को लेकर किसानों के बीच जनजागरण अभियान, किसान सम्मेलन एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित होगा। कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किसान सम्मेलन, जनजागरण अभियान एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में व्यापक रूप से जनजागरण अभियान शुरू कर रही है। प्रदेश में जनजागरण अभियान के तहत 15 एवं 16 दिसंबर को संभाग केन्द्रों पर किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्रीगण एवं पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। जिसके साथ ही जनजागरण अभियान एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि बिल के लाभ एवं विपक्षी दलों द्वारा फैलाएं जा रहे भ्रम को दूर किया जायेगा। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अवैध रूप से आ रही धान जब्त, उत्तर प्रदेश से की जा रही थी परिवहन

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कृषि बिल को लेकर किसानों के बीच जनजागरण अभियान, किसान सम्मेलन एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित होगा। कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किसान सम्मेलन, जनजागरण अभियान एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कृषि मंत्री कमल पटेल, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, हरिशंकर खटीक, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, रजनीश अग्रवाल, सुश्री राजो मालवीय, राहुल कोठारी, राजपाल सिंह सिसौदिया, शैलेन्द्र शर्मा, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज डाबी, पवन दुबे, मोहित शुक्ला उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बेखौफ बदमाश बंदूक अड़ाकर ट्रैक्टर लूटा, पुलिस ने घेरा तो ट्रैक्टर छोड़कर भागे

किसान सम्मेलनों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय नेतागण होंगे शामिल

15 दिसंबर से शुरू होने वाले किसान सम्मेलनों में अलग अलग संभागों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। 15 दिसंबर को भोपाल में नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। 15 दिसंबर को उज्जैन में संभागीय किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, 16 दिसंबर को जबलपुर में संभागीय किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, 16 दिसंबर को रीवा में शहडोल एवं रीवा संभाग के किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस संगठन का चुनाव सम्पन्न, चुनाव के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी आई सामने

इसी प्रकार 16 दिसंबर को ग्वालियर में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के किसान सम्मेलन को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, 16 दिसंबर को सागर में संभागीय किसान सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव एवं 16 दिसंबर को इंदौर के संभागीय किसान सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा संबोधित करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: छतरपुर जिले में पिटाई के दौरान युवक की मौत, मुख्‍यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

14 से 16 दिसंबर के बीच चलेगा जनजागरण अभियान

संभाग केन्द्रों पर होने वाले किसान सम्मेलन के पूर्व 14 से 16 दिसंबर तक जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता किसानों को कृषि बिल से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे और विपक्षी दलों द्वारा फैलाएं जा रहे झूठ को बेनकाब करेंगे। इसी प्रकार 12 से 16 दिसंबर के बीच प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थानों पर सहकारी संस्थाएं, कॉपरेटिव संस्थाएं, एमपीएमसी, कृषि उपज मंडियां, डेयरी उत्पादों की संस्थाओं के जनसंपर्क अभियान एवं किसान चर्चा के कार्यक्रम आयोजित होंगे। किसान सम्मेलन एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान की सफलता को लेकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संभाग केन्द्रों पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है, जो इस प्रकार है। 

इसे भी पढ़ें: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग-प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल, विधायक रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, उज्जैन संभाग-पूर्व प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश शासन के मंत्री मोहन यादव, जबलपुर संभाग- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, विधायक गौरीशंकर बिसेन, रीवा एवं शहडोल संभाग-विधायक राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, प्रदेश महामंत्री सरतेन्दु तिवारी, ग्वालियर एवं चंबल संभाग-प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश शासन के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, सागर संभाग- प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, इंदौर संभाग-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार को जिम्मेदारी दी गयी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़