सरकारी कामकाज में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दें : पंजाब के मुख्यमंत्री मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

चंडीगढ़|  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को 526 सेवा केंद्रों के जरिये समूचे राज्य में 122 ऑनलाइन सेवाओं की शुरूआत की और अधिकारियों को सरकारी कामकाज में बड़े पैमाने पर ‘डिजिटाइजेशन’ को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, पंजाब सरकार सार्वजनिक सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तविक समय पर सेवाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा सरकारी कामकाज में और अधिक पारदर्शिता लाएगा। ’’

उल्लेखनीय है कि शब्द, तस्वीर या ध्वनि को कंप्यटूर के जरिए डिजिटल रूप में तब्दील करने को‘डिजिटाइजेशन’ कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने शासन सुधार विभाग को सेवा केंद्र के दायरे में कम से कम 100 से अधिक सेवाओं का लाया जाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग