स्कूली छात्रा से बलात्कार के बाद बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन, अर्धसैनिक बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के खगराचारी जिले में आठवीं कक्षा की छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ शनिवार को जनजातीय समुदायों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया।

प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर चकमा जनजाति के लोग शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने ‘‘जुमा छात्र-जनता’’ बैनर तले टायर जलाकर और पेड़ के तनों व ईंटों से अवरोधक खड़े कर जिले के प्रवेश व आंतरिक मार्गों पर यातायात रोक दिया।

जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कानून-व्यवस्था बिगड़ने और जन-धन के नुकसान की आशंका को देखते हुए शनिवार दोपहर दो बजे से खगराचारी और आसपास के इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है।’’

आदेश के तहत पांच से अधिक लोगों की सभा, रैली या जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के लेफ्टिनेंट कर्नल कमरान कबीर उद्दीन ने बताया कि सात प्लाटून यानी करीब 250 जवान तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि शयन शील नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत पर भेजा है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal का बड़ा दावा: West Asia संकट के बीच Indian Economy की बुनियाद मजबूत

Mamata Banerjee Vs Suvendu Adhikari : West Bengal Elections में फिर से दिखेगा हाई वोल्टेज ड्रामा, कौन जीतेगा सबसे बड़ी टक्कर?

अहंकार और नाटकबाजी, Parliament में Rahul Gandhi के रवैये पर 204 दिग्गजों ने उठाए सवाल

Rajya Sabha चुनाव में धोखा, Odisha Congress का बड़ा एक्शन, Sofiya Firdous समेत 3 विधायक सस्पेंड