पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किए जाएंगे देवेन्द्र कुमार बहल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

नई दिल्ली। मासिक साहित्यिक पत्रिका ‘अभिनव इमरोज़’ (नई दिल्ली) के संपादक देवेन्द्र कुमार बहल को इस वर्ष का पंडित बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान दिया जाएगा। 7 फरवरी को ऑनलाइन आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। देवेन्द्र कुमार बहल हिंदी प्रेम और अपने गुरु स्वर्गीय डॉ. त्रिलोक तुलसी की प्रेरणा से 70 वर्ष की आयु में संपादन-प्रकाशन की दुनिया में खींचे चले आए। वर्ष 2012 से संकल्पसिद्ध शिक्षार्थी भाव से हिन्दी जगत् को ‘अभिनव इमरोज़’ एवं ‘साहित्य नंदिनी’ जैसे दो महत्वपूर्ण पत्रिकाएं देकर अपनी सेवा भाव का प्रत्यक्ष प्रमाण दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: IIMC में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 31 जनवरी तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

इससे पूर्व यह सम्मान वीणा (इंदौर) के संपादक स्व. श्यामसुंदर व्यास, दस्तावेज (गोरखपुर) के संपादक डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, कथादेश (दिल्ली) के संपादक हरिनारायण, अक्सर (जयपुर) के संपादक डॉ. हेतु भारद्वाज, सद्भावना दर्पण (रायपुर) के संपादक गिरीश पंकज, व्यंग्य यात्रा (दिल्ली) के संपादक डॉ. प्रेम जनमेजय, कला समय (भोपाल) के संपादक विनय उपाध्याय, संवेद (दिल्ली) के संपादक किशन कालजयी, अक्षरा (भोपाल) के संपादक कैलाशचंद्र पंत, अलाव (दिल्ली) के संपादक रामकुमार कृषक, प्रेरणा (भोपाल) के संपादक अरुण तिवारी और युगतेवर (सुल्तानपुर) के संपादक कमल नयन पाण्डेय को दिया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी