मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है- कमलनाथ

By दिनेश शुक्ल | May 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 7 वर्षों के बाद आमजनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और देश की वर्तमान हालत का दोषी मोदी सरकार को मान रही हैं और यह सच्चाई भी है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में युवक को सुअरों ने बनाया निवाला, गुरुवार शाम से मृतक था लापता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लाखों लोगों की जान इलाज-बेड-ऑक्सीजन-वेंटिलेटर-जीवन रक्षक दवाइयों व इंजेक्शन के अभाव के कारण गयी ? मोदी सरकार ने विश्व गुरु बनने के चक्कर में 84 देशों को 6 करोड़ 60 लाख वैक्सीन निर्यात कर दी और जिसका परिणाम है कि आज हमारे देशवासी ही वैक्सिंग के लिए दर-दर भटक रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि देश में वैक्सिनेशन का कार्यक्रम पंचवर्षीय योजना के तहत पूरा होगा? शायद देशवासियों को समय पर वैक्सीन लग जाती तो आज देश में लाखो जाने बचाई जा सकती थी?

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का दावा 80 प्रतिशत मौतें कोविड से हुई, कोरोना से हुई मौतों पर शिवराज सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 में झूठे वादे, झूठे नारे, झूठे जुमले के साथ सत्ता में आई खुद को 56 इंच बताने वाली मोदी सरकार के इन 7 वर्षों के बाद आमजन स्वयं को ठगा हुआ, बरगलाया सा महसूस कर रहा है? देशवासियों पर नोट बंदी थोपी, देशवासी अपने ही पैसे के लिए परेशान होते रहे, व्यापार-व्यवसाय तबाह हो गये और जो कारण इस नोट बंदी के लिए बताए गए थे, चाहे काला धन, चाहे हवाला का व्यापार, चाहे डिजिटल पेमेंट, चाहे आतंकी घटनाएँ वह सब झूठे साबित हुए ? कमलनाथ ने कहा कि कुल मिलाकर मोदी सरकार के 7 वर्ष असफलताओं से भरे पड़े हैं। इन 7 वर्षों में  मोदी सरकार के केवल इमेज मैनेजमेंट, ब्रांड मैनेजमेंट को देशवासियों ने देखा है? देश की जनता तो आज ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है? मोदी सरकार के 7 वर्ष "देश को बदहाल" बनाने के लिये याद किये जाएँगे।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते