पुडुचेरी में जब नीम के पेड़ के नीचे आयोजित हुई सदन की कार्यवाही, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा का 20 जुलाई को शुरू हुआ बजट सत्र शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सदन की कार्यवाही मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई। सदन की कार्यवाही पेड़ के नीचे हुई क्योंकि विपक्षी पार्टी एनआईएनआरसी के विधायक एनएसजे जयबाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद इमारत का मुख्य कक्ष संक्रमण मुक्त लिए बंद कर दिया गया था। विधायक को शुक्रवार रात को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पहली बार है जब सदन की कार्यवाही दूसरे स्थान पर चली है। 

इसे भी पढ़ें: पुडुचेरी में MGR की प्रतिमा को भगवा कपड़े से लपेटा, AIADMK के विधायको ने किया विरोध 

सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे स्पीकर वी पी शिवकोलुंडु ने सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी। सदन को स्थगित करने से पहले मुख्यंमत्री वी नरायणसामी ने करीब नौ हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा। सरकार के 30 से अधिक विभागों के लिए वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए पेश बजट को बिना चर्चा ही पारित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई और तीन बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई। विपक्षी एआईएनआरसी विधायक को छोड़ सभी सदस्य कार्यवाही में शामिल हुए। उपराज्यपाल किरण बेदी ने सत्र को पहले दिन संबोधित करने के बजाय शुक्रवार को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा