पुलवामा हमले में घायल जवान को देख पिता को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में रहने वाले सत्यनारायण कुमार को पुलवामा आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल अपने बेटे को टेलीविजन पर देखने के बाद सदमे के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सत्यनारायण ने शनिवार की रात पुलवामा के सैनिक अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात करने गए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अपने बेटे अवधेश कुमार का हाल-चाल पूछते टेलीविजन पर देखा था। 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 जवान शहीद

परिजन के मुताबिक अवधेश सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनके सर और हाथ पर गंभीर चोटें नजर आ रही हैं। इसे देखकर परिवार के लोग चिंतित हो गए और सत्यनारायण को सदमा लगने की वजह से शनिवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अवधेश के भाई अमित कुमार ने सेना को फोन करके इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में जख्मी हो गए हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

महा-मुकाबला! पवन कल्याण vs रणवीर सिंह! Dhurandhar: The Revenge से टक्कर पर बोले हरीश शंकर- अगर SRK की फिल्म होती तो...

Lok Sabha में लौटे स्पीकर ओम बिरला का विपक्ष को कड़ा संदेश, किसी को विशेषाधिकार नहीं, नियमों से चलेगा सदन

LPG Cylinder Shortage पर सरकार का बड़ा बयान, घबराहट में न करें बुकिंग, देश के पास पर्याप्त भंडार, उत्पादन 25% बढ़ाया गया

Ludo की बिसात पर बिछी लाश! खेल-खेल में गोटी कटी तो गुस्से में तमतमाए युवक ने गोलियों से भूना