अमरिंदर ने PM मोदी को पत्र लिखकर बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न देने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महान हाकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की। अमरिंदर ने मोदी को लिखे पत्र में 95 वर्ष के बलबीर को अपने दौर का लाजवाब खिलाड़ी बताया। उन्होंने लिखा कि मैं आपका ध्यान इस विषय की ओर इंगित कराना चाहता हूं और अनुरोध करता हूं कि आजादी के बाद भारत के सबसे सम्मानजनक और असाधारण खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को भारत रत्न से नवाजा जाये। उन्होंने लिखा कि श्री बलबीर सिंह सीनियर हाकी के महान खिलाड़ी हैं और ओलंपिक 1948, 1952 और 1956 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। वह 1956 ओलंपिक में भारतीय टीम के कप्तान भी थे।

इसे भी पढ़ें: सुखबीर ने राजीव गांधी को बताया सिखों का हत्यारा, कैप्टन ने फटकारा

उन्होंने आगे लिखा कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1957 में पदमश्री से नवाजा गया। मैं अनुरोध करता हूं कि भारत रत्न के लिये श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर गौर किया जाये। बलबीर को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम खिलाड़ियों में चुना था। ओलंपिक हाकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का उनका रिकार्ड आज तक कायम है। उन्होंने हेलसिंकी ओलंपिक 1952 में नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की 6-1 से जीत में पांच गोल दागे थे। वह विश्व कप 1975 विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा