पंजाब के CM ने अमेरिका में एक सिख पुलिस अधिकारी की हत्या की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

ह्यूस्टन। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को भारतीय-अमेरिकी सिख व्यक्ति की अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में हत्या की निंदा की। अमेरिका के टेक्सास राज्य में भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी की ट्रैफिक सिग्नल पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हैरिस काउंटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि संदीप सिंह धालीवाल ने एक वाहन को रोका जिसमें एक महिला और एक पुरुष सवार थे। वाहन में से एक व्यक्ति बाहर निकला और उसने धालीवाल पर कम से कम दो गोलियां चलाई।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि हैरिस काउंटी के डिप्टी हैरिस संदीप सिंह धालीवाल की हत्या से दुखी हूं। वह सिख समुदाय का गर्व के साथ प्रतिनिधित्व करते थे और अमेरिका के पहले ऐसे अधिकारी थे, जो पगड़ी पहनते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। धालीवाल टेक्सास में पहले ऐसे पुलिस अधिकारी थे जो सिख धर्म की मान्यताओं (पगड़ी और दाढ़ी) के साथ सेवा दे रहे थे। सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए धालीवाल को अपने पगड़ी और दाढ़ी के साथ पुलिस में सेवा देने की इजाजत दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील