Punjab CM मान ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, पूछा- इनका काम सिर्फ AAP को टारगेट करना है?

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने दिल्ली समकक्ष आतिशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की निंदा की और सवाल किया कि क्या दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम केवल आम आदमी पार्टी को "निशाना" बनाना है। दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने और लोक सेवकों की ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: पंजाब: कपूरथला में पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

मान ने पंजाबी में पोस्ट में पूछा क्या दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम सिर्फ आम आदमी पार्टी को निशाना बनाना है? भाजपा से जुड़े लोग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए खुलेआम शराब, पैसा और सामान बांट रहे हैं, क्या यह उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया