Punjab Congress Chief ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर कहा- लोग उन्हें करारा जवाब देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2024

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों में शामिल होने वाले नेताओं की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लोग उन्हें करारा जवाब देंगे।

वडिंग की यह टिप्पणी पिछले तीन सप्ताह में तीन कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद आई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी नौ मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे और उन्हें फतेहगढ़ साहिब सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।

इसके कुछ दिन बाद चब्बेवाल से विधायक रहे राज कुमार चब्बेवाल भी आप में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के बारे में पूछे गए एक सवाल के जबाव में वडिंग ने कहा कि लोग काफी बुद्धिमान हैं और संसदीय चुनाव में उन्हें करारा जवाब देंगे।

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया