पंजाब में प्रशांत किशोर की नकल करने वाले गिरोह ने कांग्रेस नेताओं को ठगा, टिकट दिलाने का भी किया दावा !

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2021

जलंधर। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को शांत करने की पार्टी आलाकमान लगातार कोशिश कर रही है। इसी बीच एक नया विवाद खुलकर सामने आया है। कुछ अज्ञात लोग कांग्रेस में जारी घमासान का फायदा उठाने का प्रयास कर रहे है और प्रशांत किशोर की आवाज की नकल उतारकर या कहें बहरूपिया बनकर कांग्रेस नेताओं को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। 

लुधियाना पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अज्ञात व्यक्ति पर आरोप है कि वह कांग्रेस नेताओं को फोन करके खुलेआम मुख्यमंत्री की आलोचना करने के लिए कहता है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने भी प्रशांत किशोर की नकल उतारने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। गिरोह में शामिल लोग लुधियाना, बठिंडा, जालंधर, अमृतसर और संगरूर के कम-से-कम 30 से 40 कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे।

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने कांग्रेस नेताओं से तकरीबन 5 करोड़ रुपए ठगे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक कुलदीप वैद के पास ठगी करने वालों का फोन आया था और उन लोगों ने विधायक से कहा था कि अगर सर्वे की रिपोर्ट अपने पक्ष में चाहते हैं तो हमें तोहफा दें। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर 11 और 13 मई को दो लोगों को गिरफ्तार किया। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह के घर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया 

पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार किए गए ठगो की पहचान राकेश कुमार भसीन और रजत कुमार राजा के रूप में की और बाद में मुख्य साजिशकर्ता गौरव शर्मा भी पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग अमृतसर के रहने वाले हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्मा एक जुआरी है जो हर दिन लाखों का सट्टा लगाता है। उसने प्रशांत किशोर को टीवी में देखने के बाद उनके बोलने के ढंग में महारत हासिल कर ली। शर्मा ने न केवल पंजाब बल्कि बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के नेताओं को भी ठगा है। इस गिरोह के खिलाफ दूसरे राज्यों में मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर ठगी का शिकार हुए लोग शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले राज्य चुनावों में विधायकों, एक पूर्व मेयर और उम्मीदवारों सहित कई नेताओं को निशाना बनाया गया।

प्रमुख खबरें

जिंदा नहीं लौटेंगे...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की हिला देने वाली धमकी

ईरान के 90 ठिकानों पर पहले बरसाए ताबड़तोड़ बम, फिर कहा- अब हो गया! ये है ट्रंप का वॉर ऑफ स्टाइल

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल