अमरिंदर सिंह के घर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया

Sukhbir singh badal
प्रतिरूप फोटो

सिसवान में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। इसी बीच शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में ले लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर वैक्सीन घोटाले का आरोप लगाया।

जलंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। दरअसल, अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रकाश सिंह बादल ने एसआईटी के समक्ष पेशी के लिए मांगी नयी तारीख 

बता दें कि सिसवान में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी हुई। इसी बीच शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में ले लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर वैक्सीन घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन में घोटाला, स्कॉलरशिप में घोटाला लगभग हर चीज़ में ये सरकार घोटाला कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: बसपा और अकाली दल के गठबंधन का क्या है सियासी समीकरण? 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में शिअद के साथ बसपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हालही में दोनों दलों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन हुआ है। जहां पिछले चुनावों में शिअद का भाजपा के साथ गठबंधन था वह किसानों के मुद्दों की वजह से टूट गया और अब शिअद ने दलित वोटों को साधने के लिए बसपा से हाथ मिलाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़