पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई ‘‘चूक’’ की जांच के लिए बृहस्पतिवार को दो सदस्यों वाली उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल और प्रधान सचिव (गृह मामले और न्याय) अनुराग वर्मा शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के कल फिरोजपुर जाते समय सुरक्षा में हुई चूक की गहन जांच के लिए पंजाब सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

इसे भी पढ़ें: Tesla ने शिनजियांग प्रांत में खोला शोरूम, समाजिक कार्यकर्ताओँ ने नरसंहार के लिए आर्थिक समर्थन को बंद करने का किया आग्रह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बात से इनकार किया कि कोई सुरक्षा चूक हुई या इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जांच के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

CWG 2026: मुक्केबाज Jadumani Mandengabam ने पक्का किया पदक, India की Medal Tally पहुंची 12 के पार

Indian Economy पर गहराता Balance of Payments संकट, जानिए क्यों RBI के हस्तक्षेप के बाद भी रुपया है Under Pressure

डाबर इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15.3 प्रतिशत बढ़कर 586.16 करोड़ रुपये हुआ

30 जुलाई का इतिहास: 2012 में उत्तरी ग्रिड में खराबी से सात राज्यों में गुल हुई थी बिजली