पंजाब सरकार ने सभी टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों को भंग कर दिया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 30, 2022

चंडीगढ़।  पंजाब की नई AAP सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट भंग कर दिए है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जिले के DC होंगे।

पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक खेमे में बदलाव के साथ साथ बोर्डों, इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिससे आम आदमी पार्टी वाली सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले आज सुबह पंजाब सरकार ने आदेश में जारी करते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों का अधिकार छीनते हुए उनको पद से हटा दिया था। पंजाब में अभी तक बोर्डों औऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कांग्रेसी नेताओं को कब्जा था। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसा फैसला लिया।

 

इसे भी पढ़ें: डिफॉल्टर बस ऑपरेटरों को जल्द से जल्द टैक्स जमा करवाने की हिदायत

 

पंजाब सरकार ने सभी टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्टों को भंग कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अब नगर सुधार न्यास का प्रभार DC को सौंप दिया गया है। जालंधर और लुधियाना के डीसी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगर सुधार न्यास जालंधर के अध्यक्ष ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और निदेशकों की सूची मांगी थी।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप