पंजाब सरकार गन्ने के मूल्य में वृद्धि का 70 प्रतिशत हिस्सा वहन करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

चंडीगढ़| पंजाब सरकार गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) में 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का 70 प्रतिशत हिस्सा वहन करेगी। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के विरोध में विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी शिअद

अब इसका 30 प्रतिशत हिस्सा मिलों द्वारा वहन किया जाएगा। राज्य सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए एसएपी को 310 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया था।

अब निजी चीनी मिलें एसएपी में से 325 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान करेंगी, जबकि शेष 35 रुपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बैठक में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: चन्नी की व्यापारियों के खिलाफ वैट के 40,000 मामलों को खत्म करने की घोषणा

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग