पंजाब का GST संग्रह फरवरी तक 16 प्रतिशत बढ़कर 19,000 करोड़ रुपये से अधिक हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

चंडीगढ़। पंजाब में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक 15.69 प्रतिशत बढ़कर 19,222 करोड़ रुपये हो गया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य का उत्पाद शुल्क संग्रह 11.71 प्रतिशत बढ़कर 8,093.59 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक शुद्ध जीएसटी संग्रह 19,222.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान जमा हुए 16,615.52 करोड़ रुपये से अधिक है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चीमा ने कहा कि राज्य के उत्पाद शुल्क संग्रह में भी 842.72 करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई। यह राशि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,244.87 करोड़ रुपये थी।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ राहत कार्य के बाद अपने हेल्पर के गांव पहुंचे Randeep Hooda, नगालैंड बॉर्डर को देखकर बोले- यह तो धरती पर स्वर्ग है

PDA में अब पीड़ित पंडित भी! Akhilesh Yadav का Brahmin दांव, बोले- Krishna-Sudama की दोस्ती पुरानी

Musafir Cafe Season 2 Announced Netflix | मुसाफ़िर कैफ़े सीज़न 2 का आधिकारिक ऐलान! क्या चंदर, सुधा और प्रीति को मिलेगा उनका सही अंजाम?

MK Stalin ने TVK Budget को बताया बेकार, बोले- कोई नई सोच नहीं, सिर्फ वादों का रीमेक