पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया; जालंधर से दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को जालंधर से दो लोगों को गिरफ्तार कर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया और एक रिमोट कंट्रोल के साथ आरडीएक्स युक्त एक विस्फोटक उपकरण जब्त किया।

इस मॉड्यूल को बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर ब्रिटेन में रह रहे गुर्गा निशान जौरियन और आदेश जमराई द्वारा संचालित किया जा रहा था। यादव ने बताया कि मामले में दो लोगों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अमृतसर में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार