By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022
चंडीगढ़। भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस तथा शिअद (संयुक्त) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 11 सूत्रीय संकल्प दस्तावेज की घोषणा की। इसमें बेअदबी के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, पुलिस बल में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और पांच एकड़ तक भूमि वाले किसानों की कर्ज माफी का वादा किया गया है।
पुरी ने कहा कि सरकार बनने के दो साल के भीतर सभी वादे चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने कहा कि बेअदबी के मामलों के लिए विशेष कार्यबल और फास्ट ट्रैक अदालतें गठित की जाएंगी। इस दौरान अमरिंदर सिंह ने रक्षा बलों के शहीदों के परिवार को अनुग्रह राशि दोगुना कर एक करोड़ रुपये देने का भी वादा किया।