भैया वाले बयान पर चन्नी ने दी सफाई, बोले- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया, प्रवासी मजदूरों के लिए प्यार है

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भैया वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब में खलल डालने वाले लोगों की बात कही थी न की उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से पंजाब में आकर कम करने वाले लोगों की। दरअसल, चन्नी के भैया वाले बयान के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में घमासान मचा हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास पर राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- केजरीवाल को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जो दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जैसे लोग बाहर से आकर पंजाब में खलल डालते हैं, मैंने उनके बारे में बात की, लेकिन जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से पंजाब में आते हैं और पंजाब में काम करते हैं, पंजाब भी उनका उतना ही है जितना हमारा है।

उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। पंजाब में आज तक आए सभी प्रवासी मजदूरों ने मेहनत कर विकास के पथ पर अग्रसर किया है। हमें उनके लिए केवल प्यार है, इसे कोई नहीं बदल सकता है। 

क्या बोले थे मुख्यमंत्री चन्नी ?

चन्नी ने रूपनगर में एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के भैया को राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की अपील कर विवाद खड़ा कर दिया। उनकी यह टिप्पणी संभवत: आम आदमी पार्टी के नेताओं को ध्यान में रखकर की गई प्रतीत होती है। 

इसे भी पढ़ें: लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस, राजनाथ बोले- वसुधैव कुटुंबकम को मानता है देश 

चन्नी ने कहा था कि प्रियंका पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे। चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के संदर्भ में भैया शब्द को आम तौर पर आपत्तिजनक माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा