पंजाब में एकतरफा बढ़त से गदगद हैं AAP नेता, सिसोदिया बोले- यह आम आदमी की जीत है

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की एकतरफा बढ़त को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता गदगद हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू-कैप्टन के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल, सोनू सूद की सियासी पारी पर लग सकता है पूर्ण विराम  

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में 'आम आदमी' की जीत हुई है। इससे पहले गोपाल राय का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अभी तक के रूझान सकारात्मक है और जो परिणाम आएंगे वे भी सकारात्मक होंगे। पंजाब के लोगों का शुक्रिया है कि उन्होंने बदलाव के लिए हमारे द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा किया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया है। पंजाब की सियासत के बड़े बड़े लोगों के सिंहासन डोल गए, उनकी अपनी सीटों पर भी हालत खराब है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में सामने आए अजीबोगरीब रुझान, सभी पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्री चल रहे हैं पीछे 

क्या कहते हैं रुझान:- 

 सीटें आम आदमी पार्टी कांग्रेस शिअद+ भाजपा+
 117 87 14 11 4

प्रमुख खबरें

Jharkhand में कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़कर 63 फीसदी हुआ, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ओडिशा: महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने वाला Balasore का आरोपी Santosh Kar गिरफ्तार

ICC ODI Rankings में शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं Shubman Gill, 5वें नंबर पर खिसके Rohit Sharma

Allahabad High Court का फैसला, तिलहन होने के कारण फल और सब्जी मंडी में नहीं बिक सकता नारियल