Punjab Swearing Ceremony : पंजाब में चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों ने ली शपथ

By रेनू तिवारी | Sep 26, 2021

पंजाब में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में हुआ। चंडीगढ़ में राजभवन में कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय आलाकमान के साथ मैराथन बैठकें करने के बाद, पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने नए मंत्रिमंडल के लिए 15 सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया। नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों पर पार्टी आलाकमान के साथ अंतिम दौर की चर्चा कर चन्नी दिल्ली से लौटे हैं।

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी के साथ सीएम चानी ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी