कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, सैलून में कटवा रहे थे बाल

By अनुराग गुप्ता | Aug 22, 2022

चंडीगड़। भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से चलाई जा रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया। पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो जब भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर रही थी उस वक्त कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। जिसका वीडियो सामने आया है।

कांग्रेस ने की नारेबाजी

भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालट के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाना बनाया। आपको बता दें कि पंजाब की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई बड़े नेता लुधियाना के लिए निकल चुके हैं, जहां पर पार्टी का भारत भूषण आशु के प्रति एकजुटता दिखाने की कोशिश रहेगी।

इसे भी पढ़ें: किसानों ने डेढ़ करोड़ का बनवाया मकान, अब खिसकाने पर हुआ मजबूर, जाने क्या हैं पूरा मामला 

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में भारत भूषण आशु भी शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान