किसानों ने डेढ़ करोड़ का बनवाया मकान, अब खिसकाने पर हुआ मजबूर, जाने क्या हैं पूरा मामला

house shifting
ANI
अंकित सिंह । Aug 20 2022 9:48PM

जानकारी के मुताबिक किसान का मकान एक्सप्रेस वे पर आ रहा था जिसकी वजह से उसे कभी भी मकान तोड़ना पड़ सकता था। यही कारण है कि किसान अपने मकान को अब 500 फीट की दूरी पर ले जा रहा है। अब तक मशीन के जरिए मकान को 250 फीट की दूरी पर ले जाया जा चुका है।

पंजाब के किसानों को समृद्ध माना जाता है। किसान खेती के जरिए ही अपनी सुख-सुविधा का पूरा इंतजाम भी कर लेते हैं। इसी कड़ी में पंजाब के एक किसान ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करके एक आलीशान मकान बनाया था। यह मकान दो मंजिला था। लेकिन फिलहाल किसान के सामने एक बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई। जानकारी के मुताबिक किसान का मकान एक्सप्रेस वे पर आ रहा था जिसकी वजह से उसे कभी भी मकान तोड़ना पड़ सकता था। यही कारण है कि किसान अपने मकान को अब 500 फीट की दूरी पर ले जा रहा है। अब तक मशीन के जरिए मकान को 250 फीट की दूरी पर ले जाया जा चुका है। आने वाले दिनों में इसे 500 फीट की दूरी पर ले जाया जाएगा। मकान को शिफ्ट करने के लिए उसे पूरी तरीके से जड़ से बाहर निकाला गया है। इसके लिए हाइड्रोलिक और जक का प्रयोग किया गया।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में समाप्त हुआ किसानों का आंदोलन, भविष्य की रणनीति के लिए छह सितंबर को दिल्ली में बैठक

जिस किसान का यह घर है उसका नाम सुखविंदर सिंह सुखी है। सुखविंदर सिंह सुखी ने बताया कि मैं इस घर को स्थानांतरित कर रहा हूं। यह घर दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के बीच में आ रहा था। मुझे मुआवजे की पेशकश की गई थी लेकिन मैं दूसरा घर नहीं बनाना चाहता था। मैंने इस घर में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जाहिर सी बात है किसान के लिए कदम आसान नहीं रहा होगा लेकिन मजबूरी में उसे यह काम करना पड़ रहा है। धीरे-धीरे ही सही इस मकान को फिर से शिफ्ट किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मकान को एक बार फिर से स्थाई तौर पर स्थापित कर दिया जाएगा। 

देखें वीडियो

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़