बेटे की मौत को लेकर बिलखते हुए माता-पिता ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, उच्च-स्तरीय जांच की मांग

By अनुराग गुप्ता | Jun 04, 2022

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मूसेवाला के माता-पिता ने बेटे की हत्या मामले में एक उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। यह मुलाकात 10-15 मिनट तक चली। जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने पहले अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाबी गायक की हत्या की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बोले केजरीवाल- दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे, राजनीति नहीं होनी चाहिए 

भगवंत मान ने की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि पंजाबी गायक के हत्यारों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए है। जिसके मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर गोली लगने के 19 निशान थे।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन