उत्तराखंड के सीएम बनकर अयोध्या पहुंचे पुष्कर धामी, श्री रामलला से मांगा 2022 का आशीर्वाद

By सत्य प्रकाश | Oct 16, 2021

अयोध्या। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे पुष्कर धामी ने भगवान श्री रामलला व हनुमान गढी मंदिर में दर्शन पूजन किया। वही अयोध्या के सरयू तट पर माँ सरयू की आरती भी उतारी। दरसल अयोध्या गोंडा सीमा क्षेत्र स्थित दिल्ली सेवा ट्रस्ट के द्वारा धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान श्री राम की शोभा यात्रा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: पांचव दीपोत्सव मनाए जाने के लिए राम की पैड़ी पर हुआ भूमि पूजन

 भगवान केदारनाथ जी उत्तराखंड में है और भगवान राम अयोध्या में है दोनों साथ-साथ सकते हैं और दोनों ने एक जैसा है और उत्तराखंड के कण-कण में भगवान राम विराजमान हैं इसलिए उत्तराखंड के लोग राष्ट्रभक्त भी हैं और राम भक्त भी हैं पिछले अयोध्या उनके लिए श्रद्धा का केंद्र रहा है। राजनीति कभी भी धर्म से अलग नहीं रही है राजनीति और धर्म हमेशा एक दूसरे के पूरक हैं हम लोग जिस विचारधारा में बचपन से काम करते रहे हैं और बचपन का सपना देखा था वह सपना आज हमारा साकार हो गया है। वही किसान आंदोलन को लेकर कहा कि मैं खुद भी एक शहीद और एक किसान परिवार से हूं। हम लोग और सरकार हमेशा किसानों को लेकर कार्य कर रही है। और हमारी प्रधानमंत्री लगातार किसानों के सम्मान के लिए किसान निधि किसानों की आय दुगनी कैसे हो इन सभी पर कार्य कर रहे हैं और हमारे यहां की सारे किसान यह बात को समझते हैं। वहीं 2022 के चुनाव को लेकर बताया कि अभी हमारे यहां पांच सांसद और जो राज्यसभा सांसद हैं। और इस बार हम लोगों ने नारा दिया है कि अबकी बार 60 पार और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?

UBT सांसदों को तोड़ने की साज़िश! Anil Desai बोले - कोई दबाव नहीं, अफ़वाहें बेबुनियाद

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!