सिद्धू पर बरसे सुनील जाखड़, बोले- मुख्यमंत्री को बार-बार कमजोर करने की कोशिश बंद हो

By अनुराग गुप्ता | Sep 30, 2021

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू के नाटकीय ढंग से पंजाब कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में घमासान मचा हुआ है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि जैसे हालात चल रहे हैं उसको देखकर कहा जा सकता है कि सिद्धू साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक नहीं टिकेंगे। 

सुनील जाखड़ की भविष्यवाणी सही साबित हुई और अब उन्होंने इशारों-इशारों में सिद्धू पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अब बहुत हो गया है। मुख्यमंत्री को बार-बार कमजोर करने की कोशिश बंद होनी चाहिए। एजी और डीजीपी के चयन पर लगाए जा रहे आरोप वास्तव में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की ईमानदारी, क्षमता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब पैर जमीन पर रखने और हवा को साफ करने का समय है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में अरविंद केजरीवाल की 'बड़ी घोषणा', विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता से किए ये वादे 

यह कोई क्रिकेट नहीं है 

इससे पहले जाखड़ ने सिद्धू को घेरते हुए कहा था कि यह क्रिकेट नहीं है। इस पूरे एपिसोड में जिस बात से समझौता किया गया, वह है कांग्रेस नेतृत्व का पीसीसी अध्यक्ष (निवर्तमान?) पर विश्वास करना। पद की गरिमा को ताक पर रखकर उसका इस तरह से उल्लंघन करना बिल्कुल भी सही नहीं ठहराया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

80th Independence Day: लाल किले से Viksit Bharat का संकल्प और Vande Mataram के 150 साल का गौरवशाली इतिहास

TNPL में PMOA प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के बल्लेबाज पर 1 लाख जुर्माना

Craig Fulton ने कहा- Wales के खिलाफ जीत से आगाज करने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

Shiprocket IPO को अंतिम दिन 99.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, QIB खंड में सबसे ज्यादा मांग