गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना मेरी सरकार का लक्ष्य है : शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Mar 25, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही मेरी सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए मैं सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल एवं गुण्डे, बदमाशों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूँ। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजना पहुँचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा। गरीबों के हित के लिए बनाई गई योजनाएँ संचालित रहेगी। पिछली सरकार ने जिन योजनाओं को बंद कर दिया था, उन्हें पुनः प्रारंभ किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को चलते होली के त्यौहार को अपने घरों तक सीमित करना जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। आगामी तीन साल में हर गरीब का पक्का मकान बनवाया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में जल मिशन के तहत नल के माध्यम से घर-घर जल पहुँचाया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि गणवेश उनसे ही खरीदी जा रही है या किसी ठेकेदार से। महिलाओं ने बताया कि गणवेश की सिलाई करके वे ही वितरित कर रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि महिलाओं के समूह को आगे बढ़ाने के लिए अब 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: पाँच राज्यों में होने वाले चुनाव यह तय करेंगे कि कौन अवसरवादी है और कौन राष्ट्रवादी- जीतू पटवारी

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि लॉकडाउन की परिस्थितियों से छोटे-छोटे काम धंधा करने वालों के लिए स्ट्रीट वेण्डर योजना अत्यंत कारगर सिद्ध हुई है। इस योजना को आगे भी जारी रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मास्क लगाने से 90 प्रतिशत कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। इसलिए सभी लोग मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से एवं सही तरीके से करे। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को टोक कर उनके मास्क को सही से लगवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये जन-भागीदारी का आव्हान किया और नागरिकों को सजग रहने की सलाह भी दी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मगुरुओं, विभिन्न दलों और मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना के विरूद्ध संग्राम जारी है। पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्कर और दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ किया जा रहा है। अतः सभी पात्र लोग अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवायें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बीडी शर्मा ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन, बहु-विकलांगता पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन, किसान कल्याण निधि और गणवेश वितरण योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines