रिलीज हुआ 'रात अकेली है' का रहस्य से भरा ट्रेलर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और राधिरा आप्टे की दमदार वापसी

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2020

नेटफ्लिक्स पर एक साथ 17 बॉलीवुड फिल्मों की बरसात होने वाली हैं। धीरे-धीरे करके नेटफ्लिक्स फिल्मों से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा हैं। फिल्मों के रिलीज की घोषणा के बाद आज फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज कर दिया हैं। ये बॉलीवुड फिल्म है जिसे सिनेमाघर में रिलीज के हिसाब से बनाया गया था लेकिन फिल्म मेकर्स ने इसी नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला किया। नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज किया हैं। इस फिल्म में नवाज और राधिका सहित तमाम थिएयटर कलाकार हैं। फिल्म रात अकेली है एक क्राइम सस्पेंस फिल्म हैं जिसका निर्देशन हनी त्रेहान ने किया हैं। ये हनी की निर्देशन में पहली डेब्यू फिल्म हैं। 

इसे भी पढ़ें: एकता कपूर की XXX सीरीज के खिलाफ भाऊ ने फिर खोला मोर्चा, फाइल की क्रिमिनल कंप्लेंट

रात अकेली में  श्वेता त्रिपाठी, इला अरुण, शिवानी रघुवंशी, आदित्य श्रीवास्तव, तिग्मांशु धूलिया और अन्य कई शानदार कलाकार है यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ होगी।नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित फंतासी नाटक बुलबुल, निर्देशक अनुराग कश्यप की चोक रिलीज़ हुई हैं और अगस्त में गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल रिलीज़ होगी, जिसमें जान्हवी कपूर ने अभिनय किया था। नवाज़ आखिरी बार लंबे समय बाद ज़ी 5 फ़िल्म घूमकेतु में दिखाई दिए। 

प्रमुख खबरें

National Athletics: Dev Meena-कुलदीप ने Pole Vault में रचा इतिहास, मिनटों में दो बार टूटा रिकॉर्ड!

F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई

खुफिया जहाज ने अचानक भारत के पास चालू किया सिग्नल, मचा तहलका!

Rashtrapati Bhavan में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान