Rafael Nadal Farewell: टेनिस लीजेंड अपने करियर का आखिरी गेम हारे, 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने होम ग्राउंड में गंवाया मैच

By रितिका कमठान | Nov 20, 2024

टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल को दुनिया भर में हर कोई उनके खेल के लिए जानता है। टेनिस दिग्गज ने अपने जीवन में कई शानदार पर्फॉर्मेंस दी है। राफेल नडाल ने अपनी शानदार और प्रतिष्ठित करियर के जरिए दुनिया भर में करोड़ों फैंस बनाए है। मगर अब राफेल नडाल ने अपने टेनिस करियर को अलविदा कह दिया है। 

वहीं दूसरी तरफ मौजूदा विंबलडन और फ्रेंच ओपन चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ ने अपना मैच जीत लिया है। यह राफेल नडाल को अपने करियर में एक और मैच खेलने का मौका देने के लिए पर्याप्त नहीं था, क्योंकि अब वह महान खिलाड़ियों में से एक बनकर रिटायर हो रहे हैं। स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक सके, क्योंकि डेविस कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नीदरलैंड से मुकाबला करने से पहले स्पेन के राष्ट्रगान के दौरान वह भावुक हो गए थे।

प्रशंसकों के समर्थन से लेकर यादगार बैकहैंड, फोरहैंड, डाउन-द-लाइन पॉइंट तक, मैच में सब कुछ था। हालांकि बीते दो वर्षों से राफेल नडाल कई तरह की चोटों से काफी परेशान रहे है। 38 वर्षीय खिलाड़ी  राफेल नडाल थकान से परेशान थे। वो इस बार सीधे सेटों में हार गए और इसी के साथ एक शानदार करियर का अंत हो गया। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई