जेवरेव की जीत से राफेल नडाल ATP फाइनल्स से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

लंदन। मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव की डेनिल मेदवेदेव पर जीत के कारण राफेल नडाल का एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया और स्पेन के इस खिलाड़ी को सत्र के आखिरी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। विश्व में नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने स्टेफेनोस सिटसिपास से पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके 6-7 (4/7), 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की लेकिन सेमीफाइनल में उनकी जगह अगले मैच पर निर्भर थी। 

जेवरेव की मेदवेदेव पर 6-4, 7-6 (7/4) से जीत का मतलब है कि वह आंद्रे अगासी ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। सिटसिपास पहले ही इस ग्रुप से अंतिम चार में पहुंच गये थे। सिटसिपास इस ग्रुप से शीर्ष पर रहे और वह सेमीफाइनल में छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर से भिड़ेंगे। जेवरेव का सामना ब्योर्न बोर्ग ग्रुप से शीर्ष पर रहे डोमिनिक थीम से होगा। फेडरर इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई