रूपाणी के इस्तीफे पर बोले राघव चड्ढा, AAP के मजबूत होने से भाजपा को गुजरात और उत्तराखंड में हटाना पड़ा CM

By अंकित सिंह | Sep 11, 2021

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। विजय रूपाणी के इस्तीफे की कई वजह बताई जा रही है। इन सब के बीच विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने इस पर अपना अलग दावा किया है। राघव चड्ढा ने एक निजी चैनल की संवाददाता की बाइट को ट्वीट करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रवेश किया, सत्तारूढ़ भाजपा का एक मजबूत और प्रभावी विरोध प्रस्तुत किया। मजबूरी में भाजपा को अपना मुख्यमंत्री हटाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: रूपाणी के इस्तीफे पर बोले राघव चड्ढा, AAP के मजबूत होने से भाजपा को गुजरात और उत्तराखंड में हटाना पड़ा CM

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हाल में ही एबीपी-सी वोटर के सर्वे में आम आदमी पार्टी को कुछ प्रतिशत वोट जाता दिखाई दे रहा है। लेकिन भाजपा ने दूसरी परिस्थितियों की वजह से अपने दो मुख्यमंत्रियों को उत्तराखंड में बदलें। अगर गुजरात की बात करें तो सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन अच्छा किया। हालांकि भाजपा के प्रदर्शन में गिरावट तो नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस वहां अपना खाता नहीं खोल सकी थी। 

प्रमुख खबरें

Udayanidhi Stalin का ब्लैक शर्ट प्रोटेस्ट, TVK सरकार के पहले बजट पर Cauvery Issue को लेकर DMK ने जताई आपत्ति

बहुत मुश्किल...Mojtaba Khamenei को लेकर ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने क्या बड़ा खुलासा किया?

Independence Day से पहले Delhi High Alert: आतंकियों और Khalistani गुटों की साजिश होगी नाकाम

Tarun Tejpal Case Live Updates: बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला पलटा, यौन उत्पीड़न मामले में ठहराया दोषी