रूपाणी के इस्तीफे पर बोले राघव चड्ढा, AAP के मजबूत होने से भाजपा को गुजरात और उत्तराखंड में हटाना पड़ा CM

Raghav Chadha
अंकित सिंह । Sep 11 2021 7:17PM

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हाल में ही एबीपी-सी वोटर के सर्वे में आम आदमी पार्टी को कुछ प्रतिशत वोट जाता दिखाई दे रहा है। लेकिन भाजपा ने दूसरी परिस्थितियों की वजह से अपने दो मुख्यमंत्रियों को उत्तराखंड में बदलें।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। विजय रूपाणी के इस्तीफे की कई वजह बताई जा रही है। इन सब के बीच विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने इस पर अपना अलग दावा किया है। राघव चड्ढा ने एक निजी चैनल की संवाददाता की बाइट को ट्वीट करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रवेश किया, सत्तारूढ़ भाजपा का एक मजबूत और प्रभावी विरोध प्रस्तुत किया। मजबूरी में भाजपा को अपना मुख्यमंत्री हटाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: साल 2021 में भाजपा ने थोक के भाव बदले CM, विजय रूपाणी का नंबर 5वां

यही कारण उन्होंने गुजरात के संदर्भ में भी लिखा। उन्होंने लिखा कि आप ने भाजपा के गढ़ को तोड़ा, सूरत में 27 सीटें जीतीं। गुजरात में अप्रभावी कांग्रेस को उखाड़ फेंका। यही कारण रहा कि मजबूरन भाजपा को अपना मुख्यमंत्री हटाना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता का यह दावा बड़ा ही दिलचस्प नजर आ रहा है। भले ही पार्टी ने किन्हीं और वजह से दोनों राज्यों में मुख्य मंत्रियों को बदला हो लेकिन आम आदमी पार्टी इसका श्रेय लेने की कोशिश में है।

इसे भी पढ़ें: रूपाणी के इस्तीफे पर बोले राघव चड्ढा, AAP के मजबूत होने से भाजपा को गुजरात और उत्तराखंड में हटाना पड़ा CM

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हाल में ही एबीपी-सी वोटर के सर्वे में आम आदमी पार्टी को कुछ प्रतिशत वोट जाता दिखाई दे रहा है। लेकिन भाजपा ने दूसरी परिस्थितियों की वजह से अपने दो मुख्यमंत्रियों को उत्तराखंड में बदलें। अगर गुजरात की बात करें तो सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन अच्छा किया। हालांकि भाजपा के प्रदर्शन में गिरावट तो नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस वहां अपना खाता नहीं खोल सकी थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़