साल 2021 में भाजपा ने थोक के भाव बदले CM, विजय रूपाणी का नंबर 5वां

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी किसी भी तरह के विवादों में नहीं फंसना चाहती है। तभी तो त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया और तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई लेकिन पार्टी के अंदरखाने में विवाद बना हुआ था।
नयी दिल्ली। हिन्दुस्तान को कांग्रेस मुक्त करने का सपना देखने वाली भाजपा चुनावों से पहले कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में भाजपा ने इस साल कई मुख्यमंत्रियों को बदला है। जबकि एक राज्य में कई बार मुख्यमंत्री को बदला है। दरअसल, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा वहां का माहौल टटोल रही है।
इसे भी पढ़ें: नया मुख्यमंत्री कर सके फ्री हैंड से काम, आनंदीबेन की तर्ज पर रूपाणी को प्रदेश की राजनीति से दूर रखने के प्लान पर किया जाएगा काम?
कहां-कहां बदले मुख्यमंत्री
इसे भी पढ़ें: रूपाणी के इस्तीफे की पटकथा अमित शाह ने 9 सितंबर को ही लिख दी थी? चुनाव से एक साल पहले आनंदीबेन पटेल की भी हुई थी विदाई
बसवराज बोम्मई की हुई एंट्री
भाजपा ने कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के एक नेता को हटाकर दूसरे नेता को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी। हालांकि बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आगामी चुनाव में पार्टी के वोट हासिल करने की बात कही। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले येदियुरप्पा को लिंगायत समुदाय के धर्मगुरुओं ने अपना आशीर्वाद दिया था और उनके हर फैसले के साथ खड़े रहने की बात कही थी। जिसके बाद उन्होंने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया और उनका प्रस्ताव स्वीकार भी हो गया क्योंकि कर्नाटक में बिना येदियुरप्पा के भाजपा का सत्ता में बना रहना काफी मुश्किल माना जाता है। इसीलिए तो पार्टी उन्हें साथ में लेकर चल रही है।
गुजरात में भी बदल गए हालातमुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल दिसंबर में चुनाव होंगे। विजय रूपाणी ने साल 2017 में दूसरी बार प्रदेश की कमान संभाली थी लेकिन चुनावों से पहले उनके स्थान पर किसी और नेता को पार्टी ने बैठाने का निर्णय लिया है। ऐसे में जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। जहां पर नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा।अन्य न्यूज़














