रघुबर दास का कहना, झारखंड में 50 लाख से ज्यादा परिवारों के पास गैस कनेक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का कहना है कि राज्य में बीते साढ़े चार साल में 33 लाख से ज्यादा परिवारों को गैस कनेक्शन मिला है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां खेलगांव में एक कार्यक्रम में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब महिलाएं सशक्त और समृद्ध होंगी तभी देश विकास कर सकता है। 2014 तक राज्य में सिर्फ 16.5 लाख परिवारों के पास गैस सिलेंडर थे लेकिन अब राज्य में 50 लाख परिवारों के पास गैस कनेक्शन और स्टोव हैं।"

इसे भी पढ़े: साफ-सफाई न रखने पर जोमैटो ने 22 दिन में 5000 रेस्टोरेंट डीलिस्ट किए

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड है, लेकिन एलपीजी कनेक्शन नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाएगा। नवबंर 2019 तक 14 लाख परिवार इसके दायरे में आ जाएंगे। दास ने कहा ‘‘प्रदेश सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं को राज्य में परस्पर समन्वय के साथ लागू करने के लिए केंद्र के साथ मिल कर काम कर रही है। बीते साढ़े चार सालों में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप ही झारखंड विकसित राज्यों की सूची में आ गया है।’’

प्रमुख खबरें

Kharmas 2026: कल से शुरू खरमास! रुक जाएंगे शादी व मांगलिक कार्य, इन मंत्रों से पाएं सूर्य देव और प्रभु श्रीहरि की कृपा

Sambhal Masjid Case: High Court की सख्त टिप्पणी, Law & Order नहीं संभलता तो DM-SP दें इस्तीफा

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान