पेट्रोल से जलाई गई अंकिता की मौत पर बोले रघुवर दास, समाज और झारखंड हुआ शर्मसार

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2022

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से अविलंब इस्तीफा दें और किसी वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री बनाएं। मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं और वे पिकनिक मना रहे हैं। बीजेपी राज्य की राजनीतिक स्थिति पर आगे क्या निर्णय लेगी, ये राज्यपाल और चुनाव आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने कहा कि यह सिर्फ डेमोग्राफिक ही नहीं बदलना चाहते बल्कि ज़मीन का भी जिहाद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सबसे युवा CM से लेकर राजनीतिक चुनौतियों से निपटने का तक ऐसा रहा है हेमंत सोरेन का सफर

झारखंड के दुमका में अंकिता (17) का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी। कड़ी सुरक्षा में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि दुमका की घटना से सारा मानवता, समाज और झारखंड शर्मसार हुआ है। राज्य में आदिवासी बच्चियों, महिलाओं के साथ 1000 से ज़्यादा मामले हुए हैं। यह साधारण घटना नहीं है क्योंकि एक संप्रदाय विशेष के लोग लव जिहाद के माध्यम से डेमोग्राफी बदलना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें