दुबई से राहुल का ऐलान, कहा अगर सत्ता में आए तो आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2019

दुूबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी आम चुनावों में सत्ता में आती है तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी। संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा पर आए गांधी ने दुबई में लेबर कॉलोनी में एकत्रित भारतीय कामगारों को संबोधित किया। गांधी ने कहा, ‘‘जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आएगी हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।’’ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दो जून 2014 को विभाजन कर दो अलग राज्य बना दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें- BJP का प्रयास राममंदिर पर जारी, शाह बोले- कानून के रास्ते में कांग्रेस बन रही रोड़ा

उन्होंने कहा, ‘‘आपने भारत, भारतीय राज्यों और गरीब लोगों की मदद की तथा आपने दुबई शहर बनाने के लिए काम किया जो पूरे विश्व में महान है। मैं आपको तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं।’’ संयुक्त अरब अमीरात के विकास की प्रशंसा करते हुए गांधी ने कहा कि आप यहां जो भी बड़ा विकास देखते हो, ऊंची इमारतें, बड़े हवाईअड्डे और मेट्रो, ये सब आपके योगदान के बिना नहीं बनते।

इसे भी पढ़ें- छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम समेत 3 अन्य दोषी करार, 17 को होगी सजा

उन्होंने कहा, ‘‘आपने इस शहर के विकास के लिए अपना खून-पसीना और समय दिया और आपने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया।’ गांधी ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर पिछले साल मार्च में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के समूह को दिए बयान को दोहराया।

उन्होंने तब कार्यकर्ताओं से कहा था, ‘‘हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। 2019 में सत्ता में आने के बाद यह पहली चीज होगी जो हम करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि अगर हम एक साथ खड़े होंगे तो हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के लिए राजी कर लेंगे कि जो आंध्र प्रदेश के लोगों का बकाया है वो उन्हें दिया जाना चाहिए।’’ आम चुनाव इस साल अप्रैल और मई के बीच होने हैं।

 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान