ट्विटर पर राहुल के एक करोड़ फॉलोवर्स, बोले-अमेठी में मनाएंगे इसका जश्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

नयी दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ को पार कर गई जिस पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह अमेठी में इसका जश्न मनाएंगे। एक करोड़ फॉलोवर्स होने के बाद गांधी ने ट्वीट कर कहा,  ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोवर्स- आप लोगों में से हर व्यक्ति का धन्यवाद। 

उन्होंने कहा कि उन्हें अमेठी में आज कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करनी है और इस आयाम का जश्न वह वहीं मनायेंगे। राहुल का बुधवार को अमेठी दौरे का कार्यक्रम है। इस बार लोकसभा चुनाव में अमेठी से उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था । राहुल केरल की वायनाड सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी