राहुल के होते हुए हमें कुछ करने की जरूरत नहीं, CM शिवराज बोले- बनी-बनाई पंजाब सरकार को निपटा दिया

By अनुराग गुप्ता | Sep 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने पृथ्वीपुर में कहा कि अब राहुल गांधी भैया कांग्रेस को डुबाने में लगे हैं, बनी-बनाई पंजाब की सरकार निपटा दी। अच्छे खासे अमरिंदर बने हुए थे, सिद्धू के चक्कर में अमरिंदर को हटाया और फिर सिद्धू भी भाग गए। अब राहुल गांधी के होते हुए हमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं है। 

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और फिर उनके समर्थकों ने भी एक के बाद एक इस्तीफा देना शुरू कर दिया। दरअसल, राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस का मसला हल कर रहे थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लाख मना करने के बाद भी उन्होंने सिद्धू को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बना दिया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस पर बरसे केजरीवाल, बोले- इन लोगों ने सरकार को बना दिया तमाशा, दागियों को तुरंत हटाएं चन्नी

इसके बाद भी विवाद नहीं थमा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्थान पर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की कुर्सी सौंप दी गई। हालांकि कांग्रेस आलाकमान अभी सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं दिख रहा है और वहीं दूसरी तरफ चन्नी ने बिजली का बिल माफ कर बड़ा दांव खेल दिया। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी