राहुल द्रविड़ की जगह ये होंगे इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के कोच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

नयी दिल्ली। सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान सीतांशु कोटक और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे को राहुल द्रविड़ की जगह भारत की ए और अंडर 19 टीमों का कोच बनाया गया है। द्रविड़ को हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का क्रिकेट संचालन प्रमुख बनाया गया है। वह भारत ए और अंडर 19 टीमों के लिये भविष्य का खाका तैयार करेंगे। इसके लिये उन्हें एनसीए पर अधिक समय देना होगा। हालांकि वह ए और अंडर 19 टीम के साथ दौरों पर जा सकते हैं। 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं होगी क्योंकि ये सभी एनसीए का स्टाफ है और यह आंतरिक बदलाव किया गया है। अपने कैरियर में 130 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके कोटक भारत ए के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं जिसने हाल ही में वेस्टइंडीज का दौरा किया था। समझा जाता है कि उनकी कोचिंग शैली और कार्यप्रणाली से द्रविड़ काफी प्रभावित हुए।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेटर अजंता मेंडिस ने खेल के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

पूर्व तेज गेंदबाज म्हाम्ब्रे दो टेस्ट और तीन वनडे खेल चुके हैं। वह तीन साल से ए और अंडर 19 टीमों के गेंदबाजी कोच थे। अब मुंबई के पूर्व आफ स्पिनर रमेश पोवार गेंदबाजी कोच होंगे जो भारतीय महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच थे। फील्डिंग कोच टी दिलीप होंगे। रिषिकेश कानिटकर अंडर 19 टीम के कोच होंगे।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी