सिस्टम में कुछ गड़बड़ है...Rahul Gandhi ने फिर विदेशी धरती से भारत का किया अपमान! जानें अमेरिका में अब क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। बोस्टन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा उठाया और भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर संदेह जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि व्यवस्था में कुछ बहुत गड़बड़ है। महाराष्ट्र चुनाव पर बोलते हुए गांधी ने कहा कि दो घंटे में मतदाता सूची में 65 लाख मतदाताओं का नाम जुड़ गया, जो असंभव था। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है, व्यवस्था में कुछ बहुत गड़बड़ है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार जल्द लाएगी रोहित वेमुला एक्ट, राहुल के लेटर पर आया सिद्धारमैया का रिएक्शन

देश की चुनावी प्रक्रिया पर राहुल गांधी की आलोचनाओं का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि लोकतंत्र विरोधी, भारत विरोधी राहुल गांधी जो भारतीय मतदाताओं का विश्वास नहीं जीत सके, वे विदेशी धरती पर भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगे हैं। राहुल हमेशा विदेशी धरती पर भारत को बदनाम क्यों करते हैं? जॉर्ज सोरोस का एजेंट जो भारतीय राज्य से लड़ रहा है - यही आज राहुल गांधी का इरादा है!

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार