जासूसी कांड पर जोरदार सियासत, राहुल गांधी का आरोप, हर युवा के फोन में पीएम मोदी ने डाला पेगासस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामला और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि केंद्र में ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ के रहते देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेगासस जासूसी स्पाईवेयर के ‘आइडिया’ (विचार) को हर युवा के मोबाइल में डाल दिया है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी के मुद्दों को लेकर ‘संसद घेराव’ का आयोजन किया। संसद की तरफ बढ़ रहे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जंतर-मंतर के निकट रोक दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता