राहुल गांधी ने पूछा- जामिया में गोलीबारी करने वाले को पैसा किसने दिया?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक किशोर द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि इस बंदूकधारी को पैसे किसने दिए थे। संसद भवन परिसर में गांधी ने गुरुवार को जामिया में गोलीबारी की घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘उसको पैसे किसने दिए?’’

इसे भी पढ़ें: सही सोच वाले नागरिक गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा को हराएं: जीए मीर

उल्लेखनीय है कि जामिया मिल्लिया में गुरुवार को सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक किशोर ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाने के बाद किशोर को यह भी कहते सुना गया कि ‘ये लो आजादी।’ कुछ देर बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: बापू की बातें करने की जगह राहुल गांधी और गौरव भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

 

प्रमुख खबरें

राजस्थान के राजसमंद में विदेशी नागरिक की मकान की बालकनी से गिरकर मौत

Mumbai में NCB ने किया अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

भारत एवं कनाडा के रिश्ते खतरनाक मोड़ पर

UP: बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेता ने मुझसे किया था संपर्क