क्या कमजोर हुआ भारत ? राहुल गांधी ने चीन के संदर्भ में कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार के रायपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में दिए गए अपने संबोधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के सामने दो-तीन बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। भाजपा और उसकी विचारधारा हमारे प्यारे देश को खतरे की ओर ले जा रही है। मैंने कल संसद में यह समझाया और आज भी मैं इसके बारे में थोड़ा सा बताना चाहता हूं। 

इसी बीच भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब ये सवाल पूछते हैं कि 70 सालों में देश में क्या हुआ। तब ये हमारे किसान, उनके माता-पिता, मज़दूरों, कारीगरों, हमारे छोटे व्यवसायियों का अपमान करते हैं। कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते हैं। भारत की गरीब जनता ने 'खून-पसीना' देकर बदलाव किया है।

उन्होंने कहा कि आज ये चाहते हैं कि जिन करोड़ों लोगों ने इस देश को बनाया है उन्हें परे कर दिया जाए और 100-200 लोगों को देश का पूरा धन पकड़ा दिया जाए। भारत में 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश की 40 फीसदी आबादी से ज़्यादा धन है। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस का CM फेस कौन' सर्वे पर चन्नी ने बनाई बढ़त, सिद्धू का कट सकता है पत्ता 

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में ये एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। भारत के बाहर की शक्तियां हमारी ओर देखकर कहती है कि भारत कमज़ोर हो रहा है। चीन की सेना लद्दाख में इसलिए घुस पाई क्योंकि भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री ने उनके घुसने के बाद देश से कहा कि कोई अंदर नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता