मोदी 3.0 के पहले Budget को राहुल गांधी ने बताया कुर्सी बचाओ बजट, खड़गे बोले- ये देश के विकास के लिए नहीं

By अंकित सिंह | Jul 23, 2024

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य भाजपा के सहयोगियों और "क्रोनीज़" को खुश करना है। कांग्रेस नेता ने दस्तावेज़ को "कुर्सी बचाओ" बजट बताया और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव घोषणापत्र से नकल किया गया था। राहुल ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि "कुर्सी बचाओ" बजट। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सहयोगियों को खुश करने के लिए अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किए गए। अपने मित्रों को खुश किया गया, ‘एए’ को लाभ दिया गया, लेकिन आम भारतीय को कोई राहत नहीं दी गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस का घोषणापत्र और पिछले कुछ बजट का ‘कॉपी-पेस्ट’ किया गया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: थैंक्यू मोदी जी…, बजट 2024 में मिले तोहफे से गदगद हुए CM चंद्रबाबू नायडू, बोले- जो राज्य वेंटिलेटर पर चला गया था उसे...

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह बजट झुनझुना बजट है। यह पूरी तरह से निराशा है। उन्होंने दावा किया कि किसानों के लिए कोई राहत नहीं। रोजगार सृजन का कोई जिक्र इस बजट में नहीं किया गया है। इस बजट से एससी एसटी और ओबीसी का पूरी तरह सफाया हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग को पिछले 10 साल से टैक्स छूट में कोई राहत नहीं मिली है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक था...बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं था...बजट में केवल आंध्र प्रदेश और बिहार का उल्लेख किया गया था...वे हरियाणा के बारे में भूल गए...अगर वे हरियाणा को भूल जाते हैं, तो हरियाणा के लोग चुनाव चिन्ह कमल (बीजेपी पार्टी चिन्ह) भूल जायेंगे। 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में